फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण का निरीक्षण करेगी टीम

नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण का निरीक्षण करेगी टीम

Sat, 17 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण का निरीक्षण करेगी टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम में भाजपा के पार्षद विजय तोमर ने निगम के प्रकाश विभाग द्वारा अधिकारियों से मिली भगत कर वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप लगाया है। तोमर ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त और संयुक्त नगर आयुक्त को पत्र लिखकर की है। पत्र की प्रतिलिपि महापौर को भी भेजी गई है।

पत्र में कहा गया है कि नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग द्वारा बाजार दर और कंपनी दरों से चार गुना दरों पर बिजली सामग्री जैसे स्ट्रीट लाइट, पोल आदि खरीद करके वित्तीय अनियमितता की जा रही है। जबकि पहले स्ट्रीट लाइट और पोल काफी कम दरों पर खरीद करके पोल लगाने का काम किया जा चुका है।
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि 100 पोलों पर 1800 मीटर केबल डाली जा रही है और 38 पोलों पर 2000 मीटर केबल डाली डाली जा रही है। इस प्रकार प्रत्यक्ष तौर पर गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में डिवाइडरों पर पोल लगाने और लाइट लगाने का काम काफी कम दरों पर किया जाता रहा है। अब जबकि स्ट्रीट लाइट डिपार्टमेंट में दरें जाहिर हैं तो फिर स्टीमेट क्यों अधिक दरों का बनाया जाता है। इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगर विकास को भी भेजी गई है।


‘मुझे इस बात का पत्र मिला है। संबंधित पत्रवली मंगवा कर इस मामले की जांच कराई जाएगी’
- मो. फुरकान, महापौर

अभियान की समीक्षा को टीम आएगी
नगर निगम द्वारा चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के अभियान की जमीनी समीक्षा करने के लिए केंद्र की एक टीम 19 से 21 फरवरी तक शहर में डेरा डालेगी। टीम इस बात का निरीक्षण करेगी कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए किए गए प्रयासों में किसी प्रकार की कोई अनियमितता तो नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed