फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुराने नियम से नवीनीकरण करने पर दवा विक्रेताओं में रोष

पुराने नियम से नवीनीकरण करने पर दवा विक्रेताओं में रोष

Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
पुराने नियम से नवीनीकरण करने पर दवा विक्रेताओं में रोष
पुराने नियम से नवीनीकरण करने पर दवा विक्रेताओं में रोष
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ रिटेलर्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में संगठन के प्रीमियर नगर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में रिटेलर्स केमिस्टों को विभाग द्वारा भ्रमित कर परेशान करने पर एतराज जताया है। साथ ही उत्पीड़न पर रोष जताया है।

बैठक में संचालन कर रहे उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर महीने में रिटेलर्स केमिस्टों के ड्रग लाइसेंसों का नवीनीकरण होना है। भारत सरकार ने 27 अक्तूबर 2017 को लाइसेंस अथॉरिटी मंडलायुक्त औषधि (विक्रय) द्वारा ड्रग एंड केमिस्ट एक्ट 1940 एंड 1945 को संशोधित कर नया शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें रिन्यूवल शब्द को हटाकर उसकी जगह रिटेंशन शब्द को स्थापित करते हुए संशोधन के आधार पर नवीनीकरण करने का आदेश दिया गया है, लेकिन अभी तक इस आदेश के तहत केवल पोर्टल शुरू किया गया है। जिससे दवा व्यापारी आफिसों के चक्कर लगा रहे हैं। साथ ही केमिस्टों को भ्रमित कर पुराने तरीके से ही रिन्यूवल कराने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कि शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है। साथ ही इससे दवा विक्रेताओं को मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित रखने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इस स्थिति का एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है। बैठक में राकेश शर्मा, सतेंद्र सारस्वत, रमेश रावत, अनिल गौड़, शिव नंदन, सुभाष कुमार, ललित पाठक, प्रवीन वार्ष्णेय, उमाशंकर गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed