{"_id":"59d0d8684f1c1b9e538b5149","slug":"161506859112-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में नाभि का अमृत सुखाने से पहले मैदान सुखाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में नाभि का अमृत सुखाने से पहले मैदान सुखाने की तैयारी
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नाभि का अमृत सुखाने’ से पहले मैदान सुखाने की कवायद
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
तीन दिन बाद नुमाइश मैदान में होने वाले दशहरा मेला आयोजन के लिए मैदान को सुखाने में नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस तरह राणव की नाभि का अमृत सुखाने से पहले (रावण वध) मैदान को सुखाने की कवायद हो रही है।
नुमाइश मैदान के देव द्वार पर अस्थायी पंपिंग स्टेशन बनवाया गया है। मंगलवार को इसके लिए दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आने वाला ट्रैफिक रुकवाया गया। ट्रैफिक रुकवाने और मंगल बाजार होने के कारण मौके पर जबरदस्त जाम लगा रहा। हैवी ट्रैफिक को मसूदाबाद चौराहे से गूलर रोड होकर फायर स्टेशन होकर जीटी रोड की ओर डायवर्ट किया गया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नुमाइश मैदान पर तीन पंपिंग सेट लगाए गए हैं। जिससे जल्द से जल्द पानी को निकाल कर मैदान को सूखने का भी समय दिया जा सके। अभी भी नुमाइश मैदान में हजारों गैलन पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हुई लगातार बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव नुमाइश मैदान पर पड़ा है। पानी की निकासी तहसील की ओर जीटी रोड साइट और जेल रोड पर लुईजा सोल्स स्कूल के पास हो रही है। जीटी रोड पर पानी सारसौल नाले की ओर और जेल रोड की साइट से पानी आवास विकास पोखर में पहुंच रहा है। यहां पर तीन पंप सेट स्थापित कराते हुए अतिरिक्त लेबर लगाई गई है।
दशहरे पर रावण दहन स्थल पर भारी जल भराव के कारण अतिरिक्त संसाधनों व लेबर आदि को लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कराने का काम किया जा रहा है। अगले तीन दिनों में पानी हटाकर मैदान सुखा लिया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त