फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कट्टीघरों के खिलाफ आवाज उठाने पर मिल रही धमकी...

कट्टीघरों के खिलाफ आवाज उठाने पर मिल रही धमकी...

Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
कट्टीघरों के खिलाफ आवाज उठाने पर मिल रही धमकी...
कट्टीघरों के खिलाफ आवाज उठाने पर मिल रही धमकी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अवैध कट्टीघरों के खिलाफ आवाज उठाने पर एक अधिवक्ता को ‘खामोश’ करने की धमकी दी जा रही है। अधिवक्ता ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में स्लाटर हाउस संचालक हाजी जहीर खां, मोहम्मद तौसीफ समेत आठ लोगों के खिलाफ अर्जी दाखिल कर दी है। आरोप है कि कट्टीघरों से वायु व भूजल का नाश हो रहा है। अर्जी में पर्यावरण समेत 11 बिंदुओं पर फोकस किया गया है।

अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता का कहना है कि अवैध कट्टीघर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजा जाएगा। इन कट्टीघरों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


प्रवीण ने एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में हाजी जहीर खां देहलीगेट, मोहम्मद तौसीफ अलहम्द एग्रो फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लि. सराय मियां दिल्ली, अफजल लतीफ अध्यक्ष एलाना संस प्राइवेट लिमिटेड, एलाना सेंटर एमजी रोड फोर्ट मुंबई, हाल पता अल तबरफ फ्रोजन फूड प्रा.लि., मथुरा बाईपास रोड मुल्लापाड़ा, भुजपुरा, गुलजार अहमद कुरैशी डायरेक्टर एमएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड आगरा हाल पता तालसपुर मथुरा रोड बाईपास रोड, मोहम्मद आतिफ, डायरेक्टर अल अम्मार फ्रोजन फूड्स एक्सपोर्ट लिमिटेड पहाड़गंज दिल्ली हाल पता अल अम्मार फ्रोजन फूड्स एक्सपोर्ट लिमिटेड अमरपुर कौड़ला अलीगढ़, इमरान भाई निकट पहलवान लस्सी भंडार जयगंज खाईडोरा, 8-9 व्यक्ति अज्ञात शक्ल शिनाख्त, अन्य व्यक्ति अज्ञात (संचालक वैध/अवैध बूचड़खाना) के खिलाफ वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहीर से माफी मांग लो, वर्ना ठीक नहीं होगा
आगरा रोड स्थित सासनीगेट निवासी अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता का कहना है कि बीती शाम वह दीवानी कचहरी से घर जा रहे थे। आवास विकास कॉलोनी के पास बच्चा जेल से आगे मोड़ पर सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी और दो मोटरसाइकिल पर सवार 8-10 युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने उन्हें धमकी और गालियां दीं।


युवकों ने कहा कि गाड़ी में बैठे जहीर भाई से माफी मांग लो, वर्ना ठीक नहीं होगा। वह अपनी बाइक से उतरकर स्कॉर्पियो के पास पहुंचे, तो देखा लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग उसमें बैठे थे। उनके हाथ में रिवाल्वर था। रिवाल्वर देखकर वह घबरा गए और शोर मचाने लगे, जिससे भीड़ एकत्र होने लगी। प्रवीण का आरोप है कि जाते-जाते उस पर फायर किया गया, जो चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed