{"_id":"653810d297d27552d8033864","slug":"16-year-old-teenager-dies-in-jalali-due-to-dengue-aligarh-news-c-114-1-sali1013-422-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेंगू से जलाली में 16 वर्षीय किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेंगू से जलाली में 16 वर्षीय किशोर की मौत
विज्ञापन
मृतक ईशु का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
कस्बा के एक किशोर की अलीगढ़ के अस्पताल में बुखार के चलते मौत ही गई। अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर मृतक डेंगू बुखार से पीड़ित था। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाते हुए मामले को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला जाना निवासी 16 वर्षीय ईशू पुत्र मलखान सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया था, जिसका कस्बे में ही इलाज चल रहा था। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र के अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार रात ईशू की मौत हो गई। अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर मृतक डेंगू बुखार से पीड़ित था।
वहीं मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर जलाली चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह तोमर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था, मृतक चार भाई बहनों में दूसरी संतान था। चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह के अनुसार मृतक की रिपोर्ट में डेंगू और टाइफाइड की पुष्टि हुई थी। डेंगू की वजह से प्लेट्स गिरकर बहुत कम हो गई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।