फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   16.7 thousand people are house arrest due to corona virus.

लॉकडाउन: पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, 16 हजार 700 लोग नजरबंद

Tue, 31 Mar 2020 07:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
16.7 thousand people are house arrest due to corona virus.
खेरेश्वर धाम चौराहे पर लॉकडाउन के आठवें दिन हाईवे पर पसरा सन्नाटा । - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने और इसके तीसरे चरण को निष्प्रभावी बनाने के लिए लागू लॉकडाउन के दसवें दिन बाईपास से लेकर शहर के अंदर तक सन्नाटा पसरा है। इक्का-दुक्का ही कामगार बाईपास से निकल रहे हैं, जिनको शिविरों में रोका जा रहा है। मंगलवार को खेरेश्वर धाम चौराहा, जीटी रोड हाईवे पर हालात सामान्य हो गए थे। पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूमने वाले, सुबह 11 बजे के बाद अनावश्यक रूप से वाहनों पर निकलने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। अलग-अलग स्थानों पर ऐसे लोगों पर डंडे भी फटकारे। मजिस्ट्रेट ड्यूटी में तैनात अधिकारियों ने दुकानदारों से लेकर ग्राहकों तक सभी को सोशल डिस्टेंसिंग में रहने की ताकीद की। जिला प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने में दम लगा दिया है, जिससे खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित रहें। वाणिज्य कर, बांट माप, जिला पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों को इस ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले में मार्च महीने में बाहर से आने वाले लगभग 13 हजार 354 लोगों को उनके ही घर पर क्वारंटीन कराया है, जिससे वह बेवजह दूसरों के संपर्क में न आएं। वह भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इसी तरह से एहतियातन यहां के 3,346 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है, जो किसी भी तरह के बुखार, खांसी जुकाम या अन्य किसी बीमारी से ग्रसित है। नगर निगम और आईएमए के संयुक्त प्रयास से स्थापित टेली मेडिसिन कॉल सेंटर में ऐसे में लोगों को फोन पर दवाओं का सुझाव देकर भी इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में आने वाले कोरोना संक्रमण जांच के नमूनों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां अब तक 437 मरीजों की जांच हुई है, जिसमें 33को कोरोना संक्रमण पाया गया है। ये सभी मरीज अलीगढ़ से बाहर के है, जिनके नमूने यहां जांच के लिए अलग-अलग अस्पतालों से आए हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, यह दोनों ही नोएडा के हैं। इसके अलावा मुरादाबाद, बुलंदशहर और आगरा का एक एक मामला और जांच में मिला है। इस तरह जेएन मेडिकल कॉलेज में नोएडा के कोरोना संक्रमण के पुष्ट केसों की संख्या 30 हो गई है। अब तक कुल 33 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में स्थानीय स्तर पर अभी तक एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। मेडिकल कॉलेज में भी किसी कोरोना मरीज का उपचार नहीं हो रहा है, केवल जांच हो रही है। अलीगढ़ में अब तक विदेश से आए 150 से अधिक लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है। कई लोगों के घर के बाहर पोस्टर भी चिपकाए गए हैं जिसमें होम क्वारंटीन का आदेश दिया गया है। वहीं, एएमयू के जेएन मेेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि अगर उनको बेहतर उपकरण और बचाव उपकरण नहीं दिए गए तो वह कोरोना संदिग्ध मरीजों का उपचार नहीं करेंगे।

इधर, दिल्लीके निजामुद्दीन इलाके में एक जमात में शामिल हुए तकरीबन 2000 लोगों में 200 को कोरोना वायरस होने की सूचना से अलीगढ़ प्रशासन भी चिंतित है। जिला प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान करा रहा है कि उनमें से कोई कोरोना का संदिग्ध तो नहीं है। एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी के मुताबिक दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से आए लोगों का टेस्ट कराया जाएगा। अगर कोई भी लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed