{"_id":"5cf2dd60bdec22074618bf0e","slug":"15594203013-aligarh-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवालीसियस मिसेज इंडिया पेजेंट में शिल्पी व कनिका ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवालीसियस मिसेज इंडिया पेजेंट में शिल्पी व कनिका ने जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली के एक रिसोर्ट में आयोजित दीवालीसियस मिसेस इंडिया 2019 ब्यूटी पेजेंट में जिले की डा शिल्पी गुप्ता व कनिका वर्मा ने नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में देश भर के तीस प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
इसके फाइनल में डा शिल्पी गुप्ता ने प्लस साइज श्रेणी में मिसेस प्लस इंडिया यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता है। वहीं कनिका वर्मा मिसेस इंडिया यूनिवर्स में सैकंड रनर अप रहीं।
बुलंदशहर के अभितेष चौधरी ने माडल ऑफ द ईयर का खिताब जीता। यह जानकारी शनिवार को रामघाट रोड स्थित होटल आभा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूनम सारस्वत ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल में बिग बॉस फेम अरशी खान, टीवी अदाकारा सोमा राठौर, मिसेस यूनिवर्स की ब्रांड एंबेस्डर रश्मि सचदेवा, रुचिका ढ़ींगरा, डा मनोरथ खुल्लर ने शामिल थे।
सभी विजेता नवंबर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट मिसेस यूनिवर्स में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर नरेश मदान, प्रगति चौहान आदि मौजूद रहे।