{"_id":"5ce85337bdec22072e6f87d8","slug":"15587295774-aligarh-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर स्टेट कराटे में मान्या को स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर स्टेट कराटे में मान्या को स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के निर्देशन में सब जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में अलीगढ़ कराटे डू एसोसिएशन की मान्या गुप्ता ने स्वर्ण व आसिफ ने रजत पदक जीता है। मान्या का चयन अंडर-14 नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ।
एसोसिएशन के महासचिव मिर्जा वसीम बेग ने बताया कि मान्या ने अंडर-11 में स्वर्ण व आसिफ ने अंडर-13 में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपाली जैन ने इस कामयाबी का श्रेय टीम कोच मोहम्मद फैजान व मैनेजर नरेश कुमार को दिया। उपाध्यक्ष मजहर उल कमर, कमल जैन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शादाब, डॉ. रवि जैन, डॉ. गोविंद मिश्रा, डॉ. प्रसून वार्ष्णेय, संचित जैन आदि ने खिलाड़ियों के भविष्य की कामना की।