फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हर तहसील को 50 हजार आवंटित, लेकिन फिर भी नहीं जल रहे अलाव

हर तहसील को 50 हजार आवंटित, लेकिन फिर भी नहीं जल रहे अलाव

Mon, 10 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हर तहसील को 50 हजार आवंटित, लेकिन फिर भी नहीं जल रहे अलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


ठंड के मौसम में निराश्रित, गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अब हर तहसील में अलाव जलवाए जाएंगे। इस संबंध में जिले की चारों तहसीलों को पिछले माह ही शासन स्तर से पचास पचास हजार रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।

अलाव जलवाने के लिए धनराशि जारी होते ही तहसीलदार स्तर से अलाव जलवाए जाने के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। लगातार बढ़ती ठंड में असहाय और निराश्रित लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


पिछले माह ही चारों तहसीलों को कुल दो लाख रुपये अलाव जलवाए जाने के लिए दिए गए हैं। सादाबाद, हाथरस, सिकंदराराऊ और सासनी प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार की राशि अलाव जलाने के लिए दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम ने भी गत दिनों जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश जारी कर किए थे। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि निराश्रित, असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक दशा में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शीतलहर, ठंड आदि की वजह से किसी व्यक्ति की मौत न होने पाए।

अलाव जलाए जाने वाले स्थलों का निरीक्षण कर लिया जाए। अलाव जलाए जाने वाले स्थलों के सत्यापन के लिए सक्षम अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए। निर्देशों के बाद भी अभी तक सादाबाद क्षेत्र में कहीं भी अलाव जलवाए जाने अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं, जबकि ठंड का प्रकोप दिन रात बढ़ता जा रहा है।


गरीब और असहाय लोग बढ़ती ठंड में अपने आप को किसी तरह बचा पा रहे हैं। कई स्थानों पर तो कूड़े के ढेरों को आग लगाकर यह गरीब, असहाय अपने आप को तसल्ली दे रहे हैं। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि अलाव जलवाए जाने को लेकर सोमवार को बैठक की जाएगी, जिसमें अलाव जलवाने की जिम्मेदारी अधीनस्थों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed