फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हिम्मतपुर के ग्रामीण पेयजल टंकी खराब होने पर खारे पानी पर ही हुए निर्भर

हिम्मतपुर के ग्रामीण पेयजल टंकी खराब होने पर खारे पानी पर ही हुए निर्भर

Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
हिम्मतपुर के ग्रामीण पेयजल टंकी खराब होने पर खारे पानी पर ही हुए  निर्भर
न्यूज डेस्क अमर उजाला हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस ब्लॉक के गांव हिम्मतपुर में बनी टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर टंकी के निर्माण के दौरान मानक के विपरीत सामग्री का प्रयोग करने और जर्जर पाइप लाइन बिछाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

गांव में पानी की टंकी का निर्माण करीब डेढ़ साल पूर्व कराया गया था। जब से गांव में टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों को लगा कि अब उन्हें खारा पानी नहीं पीना पडे़गा। जैसे ही टंकी बनकर तैयार हुई तो पाइप लाइन डालने के कारण ग्रामीणों के गली-मोहल्लों में गड्ढे होने पर परेशानी झेली मगर छह माह पूर्व जब टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो पाइप लाइन के जर्जर होने के कारण जगह-जगह लीकेज होने पर किसी भी घर तक पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा पेयजल टंकी के लिए आए हुए बजट में कटौती करके हुए जर्जर पाइप लाइन बिछाए जाने के कारण पेयजल टंकी शोपीस बनकर रह गई है। टंकी होने के बावजूद ग्रामीणों को खारा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन से कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। नगला मया में खारे पानी की समस्या को लेकर आंदोलन कर चुके चंद्रपाल सिंह ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत सीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed