{"_id":"5be86ef2bdec2269385b6e3e","slug":"154195936218-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के विधानसभा प्रभारी के घर से हुई चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के विधानसभा प्रभारी के घर से हुई चोरी का खुलासा
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सासनी (हाथरस)। पुलिस ने बसपा के विधानसभा प्रभारी के घर से उनके चालक द्वारा चोरी करने की घटना का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों को पकड़ने का अभियान सासनी पुलिस द्वारी प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा था। शनिवार की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि बसपा के विधानसभा प्रभारी के घर से चोरी करने वाला अभियुक्त किराए के मकान में कमरा लेकर कस्बा सौरिख जिला कन्नौज में रहता है।
मुखबिर की सूचना पर एसआई उमेश कुमार शर्मा मय हमराह मुखबिर के बताए स्थान पर गए और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया कैश नौ लाख 48 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवल किशोर पुत्र चंद्र प्रकाश ग्राम अतरौली थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज बताया है। दरअसल, आरोपी बसपा के विधानसभा प्रभारी मुहर सिंह की गाड़ी पर चालक था।
विज्ञापन
घर पर ही उसका रहना-सहना था। 26 अक्तूबर की रात को आरोपी उनके घर से 10 लाख 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड चोरी कर फरार हो गया था। इसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया। इसी आरोप में पुलिस को नवल किशोर की तलाश थी।