{"_id":"5bd748c1bdec2269a369ae77","slug":"154083548220-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने किया नामांकन
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू हो गई। नामांकन के दिन अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने ही नामांकन किया। इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए 29 सदस्यों ने नामांकन किया।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ में हुई इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी चौ. ऋषिपाल सिंह, पर्यवेक्षक के रूप में कुंवर शैलराज सिंह मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण संवैधानिक ढंग से संपन्न कराया गया।
इस प्रक्रिया में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा से संबद्ध सभी 22 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। इस मौके पर महासभा के प्रमुख संरक्षक मेजर जनरल एसएस अहलावत, विजेंद्र सिंह, चौ. देवी सिंह, रणवीर सिंह, देेवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चौ. एमपी सिंह, राहुल चौधरी, प्रमेंद्र गावर आदि थे।