{"_id":"5ba933c1867a557eb715cd55","slug":"153781546820-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की कमी पर छात्र, छात्राओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की कमी पर छात्र, छात्राओं ने किया हंगामा
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग
पढ़ाई ठप कर छात्रों ने फूंका पुतला
क्रासर
कौमरी इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
सासनी। कौमरी इंटर कालेज में विषय शिक्षक की कमी छात्र-छात्राओं को खलने लगी है। सोमवार को छात्र- छात्राओं ने पढ़ाई ठप कर दी और जमकर हंगामा किया। प्रधानाचार्य पर जमकर आरोप लगाए। विरोध में छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए विद्यालय के गेट पर पुतला दहन किया और विषय शिक्षकों की मांग की।
ग्राम कौमरी में मुंशी गजाधर सिंह आदर्श जनता इंटर कॉलेज के नाम से शिक्षण संस्था है, जिसके अधिकांश पुराने शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में जो भी नए शिक्षक तैनात होते हैं, वह अपना स्थानांतरण करा ले जाते हैं। उन्हें प्रधानाचार्य कार्य मुक्त कर देते हैं। परिणामस्वरूप स्कूल में पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। केमिस्ट्री विषय का कोई टीचर विद्यालय में नहीं है। एक वर्ष पहले केमिस्ट्री के टीचर की विद्यालय में तैनाती हुई थी, वह भी अपना ट्रांसफर करा कर ले गईं और प्रिंसिपल ने उन्हें रिलीव कर दिया। तब से आज तक किसी अध्यापक की विद्यालय में तैनाती नहीं हुई है। यही आलम जीव विज्ञान विषय का भी है। सोमवार को इसी बात पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रिंसिपल दिनेश कुमार सेंगर का कहना है कि केमिस्ट्री की पिछले वर्ष नई टीचर आई थी। स्थानांतरण के बाद उन्हें रिलीव करना पड़ा। बायोलॉजी की इंटरमीडिएट की मान्यता वित्तविहीन है, जिसकी व्यवस्था विद्यालय प्रशासन ने की है।