{"_id":"5b3fce7f4f1c1b08278b5008","slug":"15309082867116-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 परिषदीय स्कूलों में तैनात किए जाएंगे पूर्णकालिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
116 परिषदीय स्कूलों में तैनात किए जाएंगे पूर्णकालिक शिक्षक
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में 116 परिषदीय विद्यालय बंद हैं। शिक्षकोें की कमी के चलते इनका संचालन नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि या तो यह शिक्षामित्रोें के हवाले हैं या फिर इनमें निकटतम विद्यालयोें के शिक्षक अटैच कर रखे हैं। अब यहां तबादले होकर आए शिक्षकों को तैनात कर इन विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित काफी विद्यालय या तो बंद हैं या एकल हैं। आसपास के विद्यालयों को वहां अटैच कर रखा है। इन विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है।
अब वहां पठन-पाठन सुचारु करने के लिए बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने इन विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हाल में ही जिले में अन्य जिलों से तबादले पर 236 अध्यापक आए हैं। ऐसे में अब यहां अध्यापकों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
बीएसए की प्राथमिकता तबादला होकर आए इन शिक्षकों की तैनाती इन बंद विद्यालयों में करने की है, जिससे कि वहां पठन-पाठन सुचारु हो सके। बीएसए का कहना है कि हालांकि इन विद्यालयों में निकट के विद्यालयों के शिक्षक अटैच कर रखे थे, लेकिन अब वहां पूर्णकालिक शिक्षक तैनात किए जाएंगे।