{"_id":"5b3e75914f1c1b00278b4ae2","slug":"15308199841631-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अप्रैल माह से शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान अब 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत जहां बच्चों के अभिभावकों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। साथ ही ड्राप आउट बच्चों की लिस्ट भी बनाई जाएगी।
दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होने पर स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया था। जिला और ब्लॉक स्तर से लेकर स्कूल स्तर तक स्कूल चलोे रैलियां निकाली गई थी। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होे चुका है। ऐसे में फिर से शासन ने आदेश दिया है कि स्कूल चलो अभियान जारी रखा जाए। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
इस दौरान बच्चों को यूनिफॉर्म, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें , बैग व अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। अभियान के दौरान शासन ने निर्देश दिया है कि परिषदीय स्कूलों के ड्राप आउट बच्चों को भी घर-घर जाकर खोजा जाएगा।
विज्ञापन
संबंधित क्षेत्र के स्कूलों के अध्यापक इन बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि अभियान को लेकर सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए जा चुके हैं।