{"_id":"5aa833d74f1c1bc3758b545a","slug":"15209730014-khar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस दिन में उतर गया प्यार का खुमार, प्रेमी ने प्रेमिका को धक्के देकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस दिन में उतर गया प्यार का खुमार, प्रेमी ने प्रेमिका को धक्के देकर भगाया
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खैर।
माता, पिता समेत रिश्तेरदारों की हर मनुहार को ठुकराकर प्रेमी के साथ ही जीने, मरने की कसमें खाने वाली प्रेमिका का 24 दिन में ही चंद दिनों के प्यार की सच्चाई से सामना हो गया।
कोतवाली में पुलिस के समक्ष घरवालों से खतरा बताकर प्रेमी के साथ दिल्ली गई युवती को उसके प्रेमी ने मारपीट करने के साथ धक्के देकर भगा दिया तो माता-पिता की याद आई। गांव लौटी युवती को परिवार ने फिर अपना लिया। युवती को लेकर परिजन कोतवाली भी पहुंचे, लेकिन पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
खैर के एक गांव की युवती को अपने घर के सामने रहने वाले युवक से प्यार हो गया था। 17 फरवरी को दोनों घर छोड़कर भाग निकले थे। तलाश में लगे परिजनों के डर से कुछ दिन पहले प्रेमी युगल खैर कोतवाली पहुंच गए थे और खुद को बालिग बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। कोतवाली में परिजन भी आ गए थे और युवक-युवती को खूब समझाया लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही तो परिजन हारकर घर लौट गए। उधर प्रेमी युगल दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली में प्रेमी ने प्रेमिका को मारपीट कर किराए के मकान से धक्के देकर भगा दिया। रोते बिलखते हुए वह अपने घर लौटी और परिजनों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र दुबे के अनुसार पहले भी परिजनों ने तहरीर नहीं थी, अब भी कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।