{"_id":"5cdf17f1bdec2207066c9fb7","slug":"151558124529-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रिया का भारतीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रिया का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के एटा चुंगी स्थित गोल्डमाइन पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा रिया शर्मा का नेपाल में 29 मई से आयोजित होने वाली 12वीं कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए चयन हो गया है। वह 27 मई को अलीगढ़ से रवाना होंगी। कराटे टीम मैनेजर व टेक्निकल डायरेक्टर निशांक गर्ग ने जानकारी दी है।
रिया शर्मा के पिता गजेंद्र शर्मा ताले की फैक्ट्री में काम करते हैं और वह क्रिकेट के खिलाड़ी रहे हैं। बेटी की उपलब्धि पर वह काफी खुश हैं। शालिनी महलवार, योगेंद्र सिंह बंटी भैया, राहुल चौहान, दीपक राघव, स्नेहलता शर्मा, चमन शर्मा आदि ने रिया को बधाई दी है।