{"_id":"5c9bda4abdec221465558f87","slug":"151553717834-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ने प्रभावित की 85 बेसिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ने प्रभावित की 85 बेसिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में 85 परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में विकसित करने वाली योजना की साख पर फिलहाल बट्टा लगता दिख रहा है। चुनाव ने इन स्कूलों की पढ़ाई पर असर डाल दिया है। विकसित किए जा रहे इन 85 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में फिलहाल दो महीने तक हिंदी माध्यम पढ़ाई हो रही है। इसका कारण चुनाव की वजह से अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया रुकना है।
बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम के 70 विद्यालय हैं। जबकि अप्रैल नए सत्र से विभाग द्वारा 70 प्राइमरी पाठशाला और 15 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की पढ़ाई को अंग्रेजी माध्यम किया जा रहा है। ऐसे में इन सभी 85 विद्यालयों में नए सत्र से अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाई होनी थी।
लेकिन चुनाव ने इन विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया रुक गई है। 18 अप्रैल को चुनाव है। इसके बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो सकेगी। नियुक्ति के लिए 600 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनकी परीक्षा, साक्षात्कार आदि में भी एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
ऐसे में इन विद्यालय के बच्चे शुरुआत में हिंदी माध्यम से ही पढ़ेंगे। चार्ज ग्रहण कर जब नए शिक्षक इन बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाएंगे, तो बच्चों को परेशानी होगी। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चुनाव के चलते रोक दी गई है।