फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोकसभा चुनाव-छह प्रत्याशी जंग से पहले ही बाहर

लोकसभा चुनाव-छह प्रत्याशी जंग से पहले ही बाहर

Thu, 28 Mar 2019 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव-छह प्रत्याशी जंग से पहले ही बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 की जंग से पहले ही छह प्रत्याशी मैदान से बाहर हो गए। नोएडा से आए सामान्य पर्यवेक्षक एन रामास्वामी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बुधवार को हुई जांच में प्रस्तावकों की कमी एवं घोषणापत्र के कालम खाली छोड़ने के कारण एआरओ रंजीत सिंह ने इन सभी के नामांकन निरस्त कर दिये। अब 14 प्रत्याशी मैदान में शेष बचे हैं। 29 मार्च को नाम वापसी के साथ ही योद्धाओं का फाइनल लाइन अप तय हो जाएगा।


मैदान से बाहर होने वाले प्रत्याशी
1-विपेंद्र प्रताप सिंह (हिंदुस्तान निर्माण पार्टी-प्रस्तावक पूरे नहीं कर सके)
2-महेश प्रताप (राष्ट्रीय विकास पार्टी-प्रस्तावक पूरे नहीं कर सके)
3-विनोद कुमार (आपकी अपनी पार्टी-प्रस्तावकों की पूरी डिटेल नहीं दे सके)
4-मो.अकरम (निर्दलीय-एफीडेबिट के कालम खाली छोड़े)
5-इशाक खान (भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी-आवेदन पर दस से कम प्रस्तावकों के हस्ताक्षर)
6-विनोद कुमार गर्ग (राष्ट्रीय सवर्ण दल-प्रस्तावकों में मात्र छह के नाम तो भरे परंतु हस्ताक्षर नहीं कराए। एफीडेबिट भी अपूर्ण)

मैदान में शेष बचे 14 प्रत्याशी
-चौ. बिजेंद्र सिंह (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
-सतीश गौतम (भाजपा)
-अजीत बालियान (सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी)
-अशोक कुमार पांडेय (अखिल भारत हिंदू महासभा)
-दीपक चौधरी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी)
-शाहीन बेगम (निर्दलीय)
-अमर सिंह माहौर (स्वतंत्र जनता राज पार्टी)
-मो. शकील (लोकदल)
-लक्ष्मी धनगर (निर्दलीय)
-मनोज सिंह (राष्ट्रवादी पार्टी)
-दिलीप शर्मा (पीस पार्टी)
-संजय वाल्मीकि (भारतीय भाईचारा पार्टी)
-सतीश शर्मा (आप)
-चरण सिंह (निर्दलीय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed