फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 179 परीक्षाकेंद्रों पर 1 लाख 25 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 179 परीक्षाकेंद्रों पर 1 लाख 25 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 179 परीक्षाकेंद्रों पर 1 लाख 25 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज (गुरुवार) से शुरू होंगी। अलीगढ़ जनपद में 179 परीक्षाकेंद्रों पर 1,25,577 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारी में बुधवार सुबह से लेकर रात तक सभी अधिकारी जुटे रहे। पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष जिले में 60582 छात्रों की संख्या में घटौती हुई है।

डीआईओएस ने संकलन केंद्रों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले के 107 सवेंदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षाकेंद्रों पर विशेष निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। शांति पूर्ण तरीके से नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एकल विषय के प्रश्नपत्र पर होंगी। किसी भी विषय के दो पेपर नहीं होंगे। ऐसे में आज प्रथम पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन व इंटर की सिलाई, काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 08.00 बजे से 11.15 व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। जिले में हाईस्कूल के 65464 व इंटरमीडिएट के 60113 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।

जबकि पिछले शैक्षिक सत्र में 240 परीक्षाकेंद्रों पर 1,86,159 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा से एक दिन पहले बुधवार को काफी कक्ष निरीक्षकों व अन्य स्टाफ को परिचय पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा विद्यालयों में भी प्रवेशपत्र वितरित हुए।

परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बुधवार को अधिकारी भागदौड़ करते रहे। इसके अलावा फोन पर अधीनस्थों को निर्देश देते रहे। डीआईओएस ने नौरंगीलाल जीआईसी पहुंचकर संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। सभी परीक्षाकेंद्रों पर पहले से ही प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचाई जा चुकी हैं।

जिले के 107 परीक्षाकेंद्रों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस बार हर परीक्षाकेंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर निगरानी के लिए एसटीएफ की मदद ली जा रही है।


जेडी व डीआईओएस के कंट्रोल रूम चालू
परीक्षा के संबंध में अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो उसे दूर कराने के लिए जेडी जितेंद्र कुमार मलिक व डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने अपने कार्यालय में अलग-अलग कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। डीआईओएस कंट्रोल रूम का नंबर 9410030886 है। जबकि जेडी के कंट्रोल रूम का नंबर 8006141802 है। अगर बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों को कोई व्यवधान दिख रहा है तो इन नंबरों पर वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed