फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बार एसोसिएशन का चुनाव, फैसला आज

शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बार एसोसिएशन का चुनाव, फैसला आज

Fri, 21 Dec 2018 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बार एसोसिएशन का चुनाव, फैसला आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से कलेक्ट्रेट स्थित बार सभागार में शुरू हो गया था। शाम तक कुल 1792 में से 1639 मत पड़े। पूरे दिन हुए मतदान में किसी तरह के विवाद की खबर नहीं है। अब शुक्रवार को मतगणना के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

जिले की सबसे महत्वपूर्ण बार के इस चुनाव के लिए पिछले काफी समय से कवायद चल रही थी। महत्वपूर्ण अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 4-4 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर रही है। इसके अलावा वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन-तीन, संयुक्त सचिव के दो पदों तीन-तीन व एक पद पर दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद के लिए भी काफी बड़ा मुकाबला है। मतदान के लिए बुधवार को ही कलेक्ट्रेट बार सभागार में सभी इंतजाम कर लिए गए थे। निर्वाचन अधिकारी जगदेव सिंह लौर व उनकी 20 सदस्यीय टीम और वर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों ने मतदान केंद्र के अंदर की व्यवस्थाएं संभाल रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से यहां मतदान शुरू हो गया था। हालांकि सुबह दस बजे तक ज्यादा भीड़भाड़ का माहौल न था। मगर जैसे-तैसे धूप परवान चढ़ी, वैसे-वैसे मतदान केंद्र के बाहर भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर में कई सैकड़ा की संख्या में मतदाता व अधिवक्ताओं की भीड़ हो गई। हर वोटर को प्रत्याशी व उनके एजेंट अपने पक्ष में रिझाने की कोशिश में थे।

दोपहर तक कचहरी में लंच के बाद भीड़ कुछ ज्यादा हो गई। इसके बाद जोश में प्रत्याशियों के समर्थकों के स्तर से नारेबाजी शुरू कर दी गई। इसे लेकर कुछ प्रत्याशियों के स्तर से ऐतराज भी जताया गया। माहौल गरम भी हुआ।

मगर कुछ बुजुर्ग अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार, एसओ जवां, एसओ महिला थाना, पीएसी व क्यूआरटी के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर ही रहे।

दोपहर में एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने भी जायजा लिया। शाम साढ़े चार बजे तक चार बूथों पर हुए मतदान में कुल 1792 में से 1639 वोट पड़े। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी स्तर से मतदान रोक दिया गया। बाद में आरओ द्वारा खुद मतपेटिकाएं सील करा दी गईं। साथ ही आरओ स्तर से एलान किया गया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना इसी स्थान पर शुरू होगी।


90 फीसदी से ज्यादा मतदान पर खिली कुछ की बांछें
इस मतदान को लेकर प्रत्याशियों के स्तर से वोटरों को दूरदराज से बुलाया गया था। सभी को पहले से सूचना थी। जो आ पाने में सक्षम न थे, उनके लिए भी इंतजाम किए गए थे। हालांकि मतदान के बाद मुकाबला त्रिकोणीय बनता दिख रहा है। मगर 90 फीसदी से ज्यादा मतदान से कुछ प्रत्याशियों के चेहरों पर अभी से मुस्कान देखने को मिल रही है।

ये प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष:- राजकुमार यदुवंशी, अंसार अहमद शेख, कैलाश बाबू गुप्ता, कालीचरन शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:- सरनाम सिंह, संदीप जैन, सुनीत कुमार गौतम
कनिष्ठ उपाध्यक्ष:- भगवान स्वरूप शर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, मिर्जा अनीस बेग
कोषाध्यक्ष:- अंशुमान गौतम, कौशल कुमार
महासचिव:- अनूप कौशिक, शिशुपाल सिंह यादव, हरेंद्र सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह
संयुक्त सचिव प्रशासन:-दीपक पाठक, विपिन सिंह राना, योगेश कुमार शर्मा
संयुक्त सचिव प्रकाशन:- ब्रजेश रौतेला, जगदीश प्रसाद बघेल, राजीव कुमार शर्मा
संयुक्त सचिव पुस्तकालय:-राकेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार चौधरी
--यह हुए निर्विरोध
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य:- एस रहमान, सुरेश कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, पुष्प कुमार भारद्वाज, नेत्रभान सिंह तौमर
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य:-पंकज अवस्थी, प्रेमचंद शर्मा, आशीष मोहन यादव, चौ. अरूण कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed