फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आंगनबाड़ी के बच्चे खाएंगे फिर हॉट कुक्ड फूड

आंगनबाड़ी के बच्चे खाएंगे फिर हॉट कुक्ड फूड

Wed, 08 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी के बच्चे खाएंगे फिर हॉट कुक्ड फूड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले करीब ढाई साल से हाट कुक्ड फूड को तरस रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। दस अगस्त से उन्हें हॉट कुक्ड फूड मिलने लगेगा। उन्हें पहले ही तरह दलिया खिचड़ी नहीं, बल्कि मिड-डे-मील के मेन्यु के हिसाब से खाना मिलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं प्रधान की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील बनेगा। जो आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय से अलग दूरस्थ इलाकों में हैं, वहां पास के विद्यालय में खाना बनेगा। इसे सहायिका केंद्र पर लाकर सर्व करेगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत ईधन के लिए धनराशि बीएसए अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। खाद्यान्न एवं उसके परिवहन के लिए निर्धारित धनराशि आंगनबाड़ी एवं प्रधान के संयुक्त खाते से संबंधित कोटेदार के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। कोटेदार यह धनराशि भारतीय खाद्य निगम से संबंधित डिपो को भुगतान कर खाद्यान्न प्राप्त करेगा और इसे प्रधान, सभासद एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


हॉट कुक्ड फूड बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग संयुक्त रूप से किया जाएगा। जहां आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसर में नहीं बने हैं, वहां पास के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील बनेगा। भोजन की तैयारी के समय मुख्य सेविका, प्रधान, मातृ समिति की अध्यक्ष भोजन की गुणवत्ता की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed