{"_id":"5acfca384f1c1b593e8b4d8a","slug":"151523567160-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तो खुल गए, लेकिन गंदे पड़े हैं महिला टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तो खुल गए, लेकिन गंदे पड़े हैं महिला टॉयलेट
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार ने गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित महिला टॉयलेट पर लटके ताले अपने सामने खुलवाए। साथ ही यहां तैनात कर्मचारियों को भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी।
कर्मचारियों ने सफाई का हवाला देकर बचने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ ने ‘रोडवेज बस स्टैंड के महिला टॉयलेट में ताला’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
खबर का संज्ञान लेते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह ने महिला टॉयलेट पर लगे ताले खुलवाए दिए। बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों से ताले लगे होने का कारण पूछा तो उन्होंने सफाई का हवाला देते हुए बचने का भरसक प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान एआरएम ने बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय पर वसूली की भी जानकारी ली। साथ ही यहां तैनात सफाई कर्मचारी को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि इसकी शिकायत मिली तो कार्रवाई तय है।
बस स्टैंड स्थित महिला टॉयलेट के ताले खुलवा दिए हैं। इसके साथ ही उनकी सफाई रखने के लिए भी निगम के कर्मचारी को निर्देश दिया है। बस स्टैंड पर यात्रियों का दबाव इतना है कि एक सफाईकर्मी इन्हें हर समय साफ नहीं रख सकता है। इसके लिए सफाई का काम ठेके पर उठाने की प्रक्रिया की जा रही है।
योगेंद्र प्रताप सिंह, एआरएम बुद्ध विहार