{"_id":"5ab560f14f1c1b094a8b6e8e","slug":"151521836273-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में रथों को हाथों से खींचेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में रथों को हाथों से खींचेंगे भक्त
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
श्री दुर्गे महारानी मंदिर कनवरीगंज से रविवार को माता रानी की शोभायात्रा रविवार की शाम चार बजे से नगला मसानी से निकाली जाएगी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इससे पूर्व (आज) दोपहर दो बजे से कलश यात्रा मंदिर से निकलेगी।
प्रेसवार्ता में मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश मधुप ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पारासर, पूर्व महापौर व मंदिर समिति की संरक्षक शकुंतला भारती, उद्योगपति कालीचरन, राजेंद्र कोल संयुक्त रूप से दीप जलाकर करेंगे।
शोभायात्रा नगला मसानी पथवारी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड मंदिर होते हुए पुन: कनवरीगंज पहुंचेगी। शोभायात्रा के मार्ग को रंग बिरंगी लाइट तथा फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
शोभायात्रा में छह रथ होंगे। इनमें माता रानी का रथ, काली रथ, हनुमान रथ, बांके बिहारी रथ, चामुंडा मां का रथ शामिल है। इन रथों को विभिन्न संगठन के सेवादार अपने हाथों से खींचेंगे।
महानगर के अलावा बाहर से आने वाले बैंडों की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाएगा। रात को हापुड़ की रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। संरक्षक पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने बताया कि (आज) शनिवार को कलश यात्रा निकलेगी।
प्रेसवार्ता में अशोक कुमार, मंत्री अरुण कुमार, निर्मल कुमार, नरेंद्र मोहन, दीपेंद्र गुप्ता, पवन, चितरंजन दास, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।