{"_id":"5a85f4814f1c1b410b8b93b9","slug":"151518728321-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच के लिए अधिवक्ता कल घेरेंगे जनप्रतिनिधियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच के लिए अधिवक्ता कल घेरेंगे जनप्रतिनिधियों को
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर किए जा रहे आंदोलन के तहत शनिवार को जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर अधिवक्ता घेराव करेंगे। इसके बाद 24 को मैनपुरी में बैठक कर आगामी रणनीति तय होगी।
यह निर्णय पिछले दिनों पश्चिमी यूपी के अधिवक्ताओं की अलीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया था। बार के संयुक्त सचिव मंगेश कुमार के अनुसार पश्चिमी यूपी के आंदोलन के तहत लिए गए निर्णय के अनुसार 17 फरवरी शनिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता दीवानी में एकत्रित होकर जनप्रतिनिधियों के घेराव के लिए निकलेंगे।
सभी को अपना मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र में हाईकोर्ट बेंच स्थापना का मॉडल भी पेश किया जाएगा। इसके बाद 24 को मैनपुरी में अगली बैठक होगी, जिसमें सभी जिलों के प्रतिनिधि पदाधिकारी शामिल होंगे।