फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... मशाल को साक्षी मानकर तरक्की और खुशहाली की खाईं कसमें

अलीगढ़... मशाल को साक्षी मानकर तरक्की और खुशहाली की खाईं कसमें

Tue, 28 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... मशाल को साक्षी मानकर तरक्की और खुशहाली की खाईं कसमें
मशाल को साक्षी मानकर तरक्की और खुशहाली की खाईं कसमें
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

ज्यों-ज्यों अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक मशाल की शमा रोशन होती गई, त्यों-त्यों जोश और जज्बे से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हो रहा था। कई स्कूलों में पहुंची मशाल को साक्षी मानकर खिलाड़ियों ने देश की खुशहाली और तरक्की की कसमें खाईं।

सोमवार को जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से ‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक’ मशाल को आरएएफ परिसर में मुख्य अतिथि आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मशाल अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, अहमदी स्कूल, अल बरकात स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल में पहुंची। स्कूलों में मशाल जुलूस का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


आरएएफ परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी भवेश चौधरी, उप कमांडेंट आरएस यादव, राजीव रंजन, जितेेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट देवेंद्र कुमार, डीके राय, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में पहुंची मशाल
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल की ओएसडी प्रोफेसर जकिया अथर सिद्दीकी, मीडिया इंचार्ज डॉ. फातिमा जेहरा, अलबरकात पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सबिहा खान, विजडम पब्लिक स्कूल में निदेशक अनूप गुप्ता, उप निदेशक नितिन अग्रवाल, प्रिंसिपल निर्मल अग्रवाल, अहमदी स्कूल में प्रिंसिपल फिरदौस रहमान आदि मौजूद रहीं।

आज निकलेगी मशाल
मंगलवार को 104 आरएएफ से सुबह सात बजे अमर उजाला ओलंपिक 2017 की मशाल निकलेगी, जो शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, ओएलएफ स्कूल, मिंटो सर्किल, डीपीएस सिविल लाइंस, संत फिदेलिस, हेरीटेज स्कूल, मदर्स टच स्कूल, अमर उजाला ऑफिस तालानगरी में जाएगी। 29 को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल से सुबह नौ बजे अमर उजाला ओलंपिक 2017 की मशाल निकलेगी, जो रामघाट रोड होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी।

खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला
शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, मंगलायतन विश्वविद्यालय के चेयरमैन स्वप्निल जैन, हिक्स थर्मामीटर इंडिया लिमिटेड के एमडी सिद्धार्थ गुप्ता, एक्योर के डायरेक्टर दुर्गेश गुप्ता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

ये होंगे सहयोगी
- डीपीएस स्कूल
- शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट
- हिक्स
- एक्योर
- मास्टर ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर
- रेडियो पार्टनर बिग एफएम

मशाल जुलूस में खेल संगठन पदाधिकारी
जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक डॉ. रक्षपाल सिंह, एथलेटिक्स से दानिश मोहसिन, फुटबॉल संघ के सचिव तौफीक अहमद, कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल से इरशाद खान, ताइक्वांडो से राजीव चौहान, हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार, टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार, पावर लिफ्ंिटग के सचिव दीपक कुमार, अर्पित ठाकुर, बॉक्सिंग संघ के सचिव सोमप्रकाश शर्मा, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, रस्साकसी से विनीत यादव, अलबरकात पब्लिक स्कूल से मोहम्मद राशिद, सफीउर्रहमान, वरिष्ठ वालीबाल खिलाड़ी नवीन बिट्टू, आजाद, सचिन, दीपक यादव, भूपेश यादव, प्रदीप सूर्यवंशी, सचिन पहलवान, नीटू ठाकुर, सनी गुप्ता।


ताइक्वांडो प्रतियोगिता तीन व चार दिसंबर को
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिन अलग-अलग किलोभार में ताइक्वांडो प्रतियोगिता हाेंगी। तीन दिसंबर को राजीव चौहान की देखरेख में बालक वर्ग के 45 से 59 किलोभार और बालिका वर्ग के 42 से 52 किलोभार में प्रतियोगिता होंगी। चार दिसंबर को तस्कीन जहीर व भुवनेश शर्मा की देखरेख में बालक वर्ग के 63 से 78 किलोभार और बालिका वर्ग के 55 से 68 किलोभार में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed