{"_id":"59bee7674f1c1b35688b51df","slug":"151505683303-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के भाई की अस्पताल से छुट्टी ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के भाई की अस्पताल से छुट्टी ..
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे के भाई की अस्पताल से छुट्टी
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में बौनेर के पास बारातियों की टाटा मैक्स और कैंटर भिड़ंत में जख्मी दूल्हे के भाई की इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कर दी गई, जबकि तीन गंभीर घायलों का अभी इलाज चल रहा है। तीनों घायल वेंटिलेटर पर हैं।
बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर, बेशक शनिवार को निकाह के बाद दुल्हन को बारात कराकर परिजन ले गए। मगर रविवार को भी काफी संख्या में बाराती पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज में जमे रहे और घायलों की तीमारदारी में लगे रहे।
बता दें कि बदायूं के कनौबी के रहने वाले अफरोज की बारात शनिवार को नगला पटवारी आ रही थी। इसके बाराती मैक्स गाड़ी में पीछे माल ढोने वाली जगह में भरकर नगला पटवारी जा रहे थे।
विज्ञापन
यह मैक्स गाड़ी जब बौनेर मोड़ पर आई तो उसका ड्राइवर राजस्थान से मार्बल पत्थरों को लादकर एटा की ओर जा रहे कैंटर को नहीं देख सका। जिससे पत्थरों से लदे कैंटर ने मैक्स को बुरी तरह रौंद दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स गाड़ी पीछे की ओर करीब 50 मीटर घिसटती गई। इस दुर्घटना में शाहजहां निवासी कनौबी, मैक्स का ड्राइवर योगेश, अल्फिया की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल राजदा ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।
इसके अलावा दुर्घटना में नाजिश पत्नी शानू, मौलना आजाद नगर, नेहा, सपना, अली शान, गुलफसन, हसनूर, अनम, अरमान, मजीदन, नाजिश सहित 20 अन्य लोग शामिल थे। इस दुर्घटना के सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार इस दुर्घटना के अधिकांश घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जिनमें दूल्हे का भाई भी शामिल है, जबकि इकरा, राजदा व नेहा अभी वेंटिलेटर पर हैं। इनका इलाज जारी है।