{"_id":"599f3b034f1c1bbb1c8b45b3","slug":"151503607555-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर रहे स्वच्छ और सुंदर, यही संकल्प हमारा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर रहे स्वच्छ और सुंदर, यही संकल्प हमारा है
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर रहे सुंदर और स्वच्छ, यही संकल्प हमारा है
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
कृष्णांजलि सभागार में 26 अगस्त को दोपहर 12 से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया जाएगा। जब शहर सुंदर और स्वच्छ रहेगा, तभी सभी के स्मार्ट होने का प्रमाण मिलेगा।
उत्तर प्रदेश शासन और अमर उजाला की ओर से कृष्णांजलि में ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ का मंडल स्तरीय आयोजन होगा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर पंचायत राज विभाग नंदनी जैन और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होंगे। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों के एनजीओ, संस्थाएं और प्रबुद्ध जन यहां आमजनों के बीच स्वच्छता की आवश्यकता बताएंगे।
वह हर गली-मोहल्ले में इसका प्रचार-प्रसार करने की अपनी-अपनी योजनाएं बताएंगे। इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर सभी समाजसेवी और एनजीओ इस नेक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
- सुभाष चंद्र शर्मा, मंडलायुक्त।
अमर उजाला समय समय पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहा है। स्वच्छता अभियान में जुड़ने से हमारी पहल समाज में और व्यापक स्तर पर पहुंचेगी।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।