{"_id":"5999e9bf4f1c1ba7158b4a33","slug":"151503259071-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी कर सकते हैं वेस्ट यूपी का औचक दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी कर सकते हैं वेस्ट यूपी का औचक दौरा
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी कर सकते हैं वेस्ट यूपी का औचक दौरा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अलीगढ़ आए थे। उन्होंने यहां कूड़ा पृथककरण योजना की प्रदेशव्यापी शुरुआत की थी। अफसरों के साथ बैठक में उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
इसके बाद पहली जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद जीएसटी की समस्याआें के निराकरण के लिए प्रमुख सचिव होमगार्ड आए और उन्होंने व्यापारियों को अपना फोन नंबर दिया और कहा कि वह सीधे संपर्क करें। 16 अगस्त को आए प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। अफसरों को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। शहर से गांव तक घूमे और खामियों को दूर करने की नसीहत दे गए। इस दौरे को सीएम योगी आदित्यनाथ के औचक दौरे की पूर्व तैयारी माना जा रहा है। दबी जुबान में अधिकारी मान रहे हैं कि सीएम फिर वेस्ट यूपी के दौरे पर निकल सकते हैं और अलीगढ़ भी आ सकते हैं।