{"_id":"596e6ad94f1c1b382f8b4664","slug":"151500408537-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीजिया कैटेगरी में आने से हज पर जाने वालों को अफसोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीजिया कैटेगरी में आने से हज पर जाने वालों को अफसोस
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीजिया कैटेगरी में आने से हज यात्रियों को अफसोस
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़
ग्रीन से हजारों हज यात्री अजीजिया कैटेगरी में शिफ्ट कर दिए गए। अजीजिया में आने से हज यात्रियों को काफी तकलीफ पहुंची है। दरअसल, काबा के काफी नजदीक होने का अरमान पूरा नहीं हो पाएगा।
पहली बार ग्रीन कैटेगरी के होटलों के लिए हज यात्रियों के नाम से कुर्रा (लॉटरी) से तय किए गए। बाकी बचे ग्रीन कैटेगरी के हज यात्रियों को अजीजिया कैटेगरी में शिफ्ट कर दिया गया। बताते हैं कि होटल कम पड़ने के कारण ऐसा किया गया है। ऐन वक्त में बदली गई कैटेगरी से हज यात्रियों के अरमान आंसू में बह गए हैं। देशभर से 19,732 और उत्तर प्रदेश से 3,650 से अधिक हज यात्री ग्रीन कैटेगरी से बाहर हो गए। साहब बाग सुलेमान हॉल निवासी सैयद मोहम्मद नजम (कवर नंबर यूपीएफ 2330-2-0) ने बताया कि हरम शरीफ से नजदीक रहकर खाना-ए-काबा की जियारत करने की ख्वाहिश थी, पर पूरा नहीं हो सका। आजाद नगर निवासी वहीदुल इस्लाम (कवर नंबर यूपीएफ 6425-2-0) ने बताया कि मैंने ग्रीन कैटेगरी में फॉर्म भरा था।
मगर अचानक अजीजिया कैटेगरी में शिफ्ट कर दिया गया, जो तकलीफदेह है। उधर, हज लब्बैक सोसाइटी के अध्यक्ष तौफीक अहमद खान ने कहा कि अलीगढ़ के आजमीन-ए-हज की फ्लाइट की उड़ान 25 जुलाई से शुरू हो रही है। इसलिए जिनके पास उड़ान के लिए फोन या मैसेज आ गए हैं, वे 23 जुलाई सुबह 10 बजे हज हाउस गाजियाबाद से वीजा, टिकट व पासपोर्ट हासिल कर लें।