{"_id":"594594ec4f1c1b9a578b4573","slug":"151497732332-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रह क्लेश में युवती ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रह क्लेश में युवती ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रह क्लेश में युवती ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, अकराबाद।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात ग्रह क्लेश के चलते एक युवती ने जहर का सेवन कर लिया। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
गांव टुआमई निवासी विजय सिंह पुत्र सालिगराम गांव में राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी दूसरी 16 वर्षीय पुत्री आरती ने शुक्रवार की रात ग्रह क्लेश के कारण विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे निजी वाहन द्वारा सीएचसी लाए। जहां युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज ले गए। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक आरती के पिता विजय सिंह ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया हे कि शुक्रवार की रात उसकी लड़की आरती घर के बाहर वाले कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
सुबह के समय लगभग तीन बजे वह नित्य क्रिया के लिए घर से बाहर गया था। वापस आते समय आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ लड़की के कमरे से निकलकर आया और उसे तमंचा दिखाते हुए धक्का मरकर भाग गया। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी बेटी आरती बेहोश हालत में पड़ी हुई थी।
लड़की को उपचार के लिए सीएचसी लेकर लाए। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर युवती को निजी वाहन द्वारा मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में अकराबाद थाना प्रभारी डा. विनोद सिंह ने बताया कि मृतका आरती के पिता की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आज होनी थी गोद भराई की रस्म
जहर का शिकार हुई युवती आरती की रविवार को गोद भराई की रस्म होनी थी। मृतका के परिजनों ने बताया है कि आरती के पिता विजय सिंह ने गांव अरनी थाना बरला गांव में आरती का रिश्ता तय कर दिया था। जिसकी रविवार को गोद भराई होनी थी।