{"_id":"688ca18419054663570c279c","slug":"150-rupees-refund-after-sports-quota-ends-in-class-11th-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Muslim University: 11वीं में स्पोर्ट्स कोटा खत्म होने पर 150 रुपये होंगे वापस, पहुंचेंगे खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Muslim University: 11वीं में स्पोर्ट्स कोटा खत्म होने पर 150 रुपये होंगे वापस, पहुंचेंगे खाते में
Fri, 01 Aug 2025 04:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Aug 2025 04:44 PM IST
सार
असिस्टेंट कंट्रोलर (प्रवेश) के अनुसार, अभ्यर्थियों ने 150 रुपये अतिरिक्त शुल्क वापस कर दिए जाएंगे। यह राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। इसके लिए आवेदन देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्कूलों में कक्षा 11वीं में स्पोर्ट्स कोटा खत्म होने पर अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स फीस वापस होगी। इसके लिए इंतजामिया ने आदेश जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों के खाते में 150 रुपये फीस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
पिछले 65 साल से कक्षा 11 में स्पोर्ट्स कोटा था। स्पोर्ट्स कोटे से 30-40 खिलाड़ियों के दाखिले हो जाते थे। शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंतजामिया ने स्कूलों में कक्षा 11 (विज्ञान), (वाणिज्य), (कला-मानविकी) और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
असिस्टेंट कंट्रोलर (प्रवेश) के अनुसार, अभ्यर्थियों ने 150 रुपये अतिरिक्त शुल्क वापस कर दिए जाएंगे। यह राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। इसके लिए आवेदन देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन