फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 people arrested while traveling in women's coach

अलीगढ़ : महिला कोच में यात्रा करते 15 दबोचे

Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
15 people arrested while traveling in women's coach
आरपीएफ पुलिस ने महिला कोच से 15 पुरुष यात्रियों को पकड़ा। - फोटो : CITY OFFICE
प्रयागराज मंडल के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का यात्रियों को जागरुक करने का अभियान लगातार जारी है। दूसरे दिन सोमवार को स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ट्रेन के महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों की धरपकड़ की गई। आरपीएफ पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि स्टेशन पर टूंडला-अलीगढ़- दिल्ली टीएडी पैसेंजर के महिला कोच में चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान उसमें सवार पुरुष यात्रियों में खलबली मच गई और वे उतरकर भागने लगे। इस पर आरपीएफ ने 15 यात्रियों को पकड़ लिया। फिर सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से अर्थ दंड वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि जागरूकता अभियान में रेल यात्रियों को जहरखुरान, टिकट दलाल, ट्रेस पासिंग, ज्वलनशील पदार्थों को लेकर रेलयात्रा न करने, ट्रेन की छत व पायदान पर यात्रा न करने, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed