{"_id":"6725e40665a10b4acc01ef26","slug":"15-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-orderly-job-at-sdm-gabhana-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एसडीएम गभाना के यहां अर्दली की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एसडीएम गभाना के यहां अर्दली की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज
Sat, 02 Nov 2024 02:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:04 PM IST
सार
अकरम और असलम ने बताया कि उसकी पहचान बड़े अधिकारियों से है। उन्होंने रफत नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई। जिसे तहसील गभाना में स्टेनो के पद पर तैनात बताया। उसके बाद नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में एसडीएम गभाना के यहां अर्दली की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन शातिर बदमाशों ने एक युवक से 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों में एक ने खुद को एसडीएम का स्टेनो बताकर रुपये लिए थे। पीड़ित ने एसपी सिटी से शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र की सुपर काॅलोनी निवासी अब्दुल्ला शहजाद खान ने कहा कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। उसका भाई मौसिम 12वीं तक पढ़ा है। उसकी मुलाकात मोहम्मद अकरम व मोहम्मद असलम निवासी नगला आशिक अली, सैनी लाॅज के पास, थाना कोतवाली नगर से हुई। अकरम और असलम ने बताया कि उसकी पहचान बड़े अधिकारियों से है। उन्होंने रफत नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई। जिसे तहसील गभाना में स्टेनो के पद पर तैनात बताया। उसके बाद मौसिम के नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने एक दिन रफत से उसकी मुलाकात कराई। रफत ने बताया कि जितने भी काम होते हैं उनके ऑर्डर मैं ही जारी करता हूं। तहसील में सारी नौकरी मेरे ही द्वारा लगाई जाती है। झांसे में आकर, एडीए काॅलोनी में बेचे गए मकान की 22 लाख रुपये की रकम में से 15 लाख रुपये का भुगतान मोहम्मद अकरम, मोहम्मद असलम व मोहम्मद रफत को कर दिया। आरोप है कि एक साल बीत जाने पर न तो आरोपियों ने उसके भाई की नाैकरी लगवाई और न ही मांगने पर भी पैसे लौटाए।
विज्ञापन
आरोप है कि 16 अप्रैल 2024 को आरोपियों ने भुजपुरा क्षेत्र में एक राय होकर उसे डराया धमकाया। डर के चलते उसने कोई शिकायत नहीं की। इस संबंध में सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।