फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15-hour operation of trains stalled in Aligarh

15 घंटे ठप रहा अलीगढ़ में ट्रेनों का संचालन

Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
15-hour operation of trains stalled in Aligarh
15 घंटे ठप रहा अलीगढ़ में ट्रेनों का संचालन - फोटो : Rupesh
टूंडला यार्ड में कालिंदी एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर से रविवार रात से सोमवार शाम तक रेल यातायात ठप रहा। रविवार देर रात 1:50 बजे ये हादसा होने के बाद अलीगढ़ में अप रूट से कोई भी ट्रेन नहीं आई। डाउन रूट पर कुछ ट्रेनों को अलीगढ़ तक भेजा गया, जो चंदौसी बरेली और चंदौसी मुरादाबाद होकर चलाई गईं। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, बांदीकुई बरेली एक्सप्रेस अलीगढ़ में कई घंटे तक खड़ी रहीं जिनको बाद में रूट डायवर्ट कर चलाया गया। 
विज्ञापन

सोमवार शाम 4:50 बजे रेल यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान 15 घंटे तक ट्रेनों का यातायात प्रभावित होने से लगभग 12 हजार मुसाफिरों का सफर प्रभावित हुआ है। डेढ़ सौ से अधिक जनरल और रिजर्वेशन टिकट कैंसिल कराए गए हैं। पूरे दिन पूछताछ से लेकर स्टेशन मास्टर कार्यालय तक मुसाफिर अपनी-अपनी ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। रेलवे अधिकारी केवल एक ही जवाब देते रहे कि दिल्ली और कानपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

हजारों मुसाफिरों के जरूरी काम छूट गए और उन्हें मायूस लौटना पड़ा। स्टेशन मास्टर ने बताया कि शाम 4:50 ट्रेनों का यातायात सामान्य हो गया, इसके बाद अप और डाउन दोनों ओर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पहली ट्रेन आम्रपाली एक्सप्रेस और अवंती भुवनेश्वर राजधानी को निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन से लौटे दूल्हा और बाराती
ट्रेनों के रद्द होने के कारण अलीगढ़ से पश्चिम बंगाल के चितरंजन जिले में जा रही बारात को लौटना पड़ गया। दूल्हे राज कुमार ने बताया कि शादी तय होने के बाद ही तीन महीने पहले कालका एक्सप्रेस से टिक ट बुक कराये थे। तकरीबन 30 लोगों के टिकट कराए गए, लेकिन बारात जाने के दिन अचानक ट्रेन रद्द कर दी गई।

अब सभी लोग परेशान हैं। 22 फरवरी को शादी है। कैसे चितरंजन पहुंचेंगे..? राजकुमार की शादी चितरंजन निवासी सुमन नाम की लड़की से तय हुई है। ये बारात मंजूरगढ़ी इलाके से पश्चिम बंगाल जा रही थी। राजकुमार के साथ सूरज सिंह, शिशुपाल सिंह, राकेश कुमार, मेघ सिंह, देवेंद्र, दिलीप सिहं, डीके और कुछ महिलाएं भी थीं। इन लोगों को इस बात पर भी गुस्सा आ रहा था कि रेल प्रशासन ने न तो इनको कोई सूचना दी न ही यात्रा का दूसरा विकल्प बताया। दोपहर तीन बजे के बाद ये बारात अलीगढ़ से बस से चितरंजन रवाना हुई। 
कानपुर जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला
13414  डाउन फरक्का एक्सप्रेस हाथरस से लौट कर अलीगढ़ आई और खुर्जा बरेली के रास्ते
12428  डाउन रीवा एक्सप्रेस मुरादाबाद के रास्ते
12418  डाउन प्रयागराज एक्सप्रेस मुरादाबाद के रास्ते
14152 डाउन कानपुर आनंद विहार स्पेशल मुरादाबाद के रास्ते
12562  डाउन स्वतंत्रता सेनानी अलीगढ़ से वापस बरेली के रास्ते
14056  डाउन ब्रह्मपुत्र मेल मुरादाबाद के रास्ते 
12004  डाउन नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद से 
12312 डाउन कालका एक्सप्रेस मुरादाबाद से होकर
12816 डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस मुरादाबाद से 
12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस मुरादाबाद से 
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला
15707  आम्रपाली एक्सप्रेस आगरा से 
12397  महाबोधि एक्सप्रेस आगरा से 
13413  फरक्का एक्सप्रेस आगरा से 
14055  ब्रह्ममपुत्र मेल आगरा से 
12381  पूर्वा एक्सप्रेस आगरा से 
12427  रीवा एक्सप्रेस आगरा से 
12553  वैशाली एक्सप्रेस आगरा से 
12417  प्रयागराज एक्सप्रेस आगरा से
12225  कैफियात एक्सप्रेस आगरा से 
14163  संगम एक्सप्रेस आगरा से 
22405  भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस आगरा से


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed