फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 crore more received for public facilities in Aligarh Defense Corridor

अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर: जनसुविधाओं के लिए अब मिले 15 करोड़, दस करोड़ की मिली थी पहली किस्त

Mon, 02 Oct 2023 05:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 05:21 AM IST
सार

शासन स्तर से खैर रोड पर डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें कुल 21 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। अब तक सात से अधिक इकाइयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
15 crore more received for public facilities in Aligarh Defense Corridor
अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के खैर रोड पर अंडला के पास विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए शासन स्तर से जनसुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में यहां सीवरेज-ड्रेनेज व पेयजल सुविधाओं के लिए दूसरी किस्त के रूप में 15 करोड़ 42 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बता दें कि इन सुविधाओं के लिए 43 करोड़ रुपये पहले से मंजूर हैं, जिसमें से दस करोड़ की पहली किस्त पूर्व में मिल चुकी है। 

विज्ञापन


शासन स्तर से खैर रोड पर डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें कुल 21 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। अब तक सात से अधिक इकाइयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले कुछ इकाइयों में उत्पादन कार्य शुरू करा दिया जाए। इन इकाइयों में आयुध संबंधी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अब तक यहां जनसुविधाओं के नाम पर बिजलीघर, पानी की टंकी, सड़क व बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका है। सिंचाई विभाग द्वारा एक पुलिया का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में जनसुविधाओं के लिए सीवरेज व ड्रेनेज और पेयजल वितरण व्यवस्था भी की जानी है। इसके लिए 43 करोड़ 89 लाख 77 हजार रुपये कुल बजट तय किया गया। जिसमें से 10 करोड़ 97 लाख 44 हजार रुपये पूर्व में पहली किस्त के रूप में अवमुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अब दूसरी किस्त के रूप में 15 करोड़ 36 लाख 42 हजार रुपये भी मुक्त किए गए हैं। साथ में तेजी से काम कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इकाइयों में उत्पादन शुरू कराने से पहले ये जनसुविधाएं भी यहां लोगों को मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed