{"_id":"5935b6e64f1c1b09518b4624","slug":"149669246913-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबब
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार, हो गया 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 100 बेड वाले संयुक्त चिकित्सालय का जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की मौजूदगी में उद्घाटन किया कल्याण परिवार के साथ एक उपलब्धि दर्ज हो गई।
कल्याण सिंह की तीसरी पीढ़ी का इस अस्पताल के साथ नाम जुड़ गया। कल्याण सिंह ने अपने स्वास्थ्य मंत्रित्व काल में अतरौली के अवंतीबाई चौराहे पर 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया था।
2003 में कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के गठबंधन से जब मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा की सरकार बनी तो कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह राजू भैया उसमें स्वास्थ्य मंत्री बने थे। राजवीर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करते हुए यहां 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन
13 साल में इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो सका। काफी समय से इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा था। 16 मई के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘100 शैया का अस्पताल, उद्घाटन का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
अस्पताल के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अब यहीं मिलने लगेंगी। अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी का कहना है कि जल्द ही विभाग यहां स्टाफ की तैनाती करेगा।