{"_id":"5932b42e4f1c1b31308b4571","slug":"14964951615-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों, जिलों के मजदूरों का होगा चिन्हांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों, जिलों के मजदूरों का होगा चिन्हांकन
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों, जिलों के मजदूरों का होगा चिन्हांकन
हाथरस। बाहरी राज्यों व जिलों में फैल रही संक्रामक बीमारी कहीं हाथरस में भी महामारी का रूप न ले लें, इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। हाथरस जिले में बाहरी जिलों व राज्यों से आ रहे मजदूरों का चिन्हांकन किए जाने के आदेश श्रम प्रवर्तन अधिकारी को दिए गए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को इसके लिए पत्र लिखा गया है।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमे द्वारा इस कार्रवई को अंजाम दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामवीर सिंह ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि विकास/निर्माण स्थलों में लगे मजदूर अन्य वैक्टर जनित रोगों के इंडेमिक व अन्य प्रांत व जिलों से संबंधित होते हैं। अप्रभावित क्षेत्रों में रोग प्रसार स्त्रोत के साधन होते हैं। रोग वाहक की उपस्थिति से इन रोगों की महामारी फैल सकती है।
इसलिए ऐसे श्रमिकों की विस्तृत सूचना उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि किसी भी संक्रामक बीमारी से ग्रस्त मजदूर का स्वास्थ्य परीक्षण समय रहते कराया जा सके और बीमारी को जिले में फैलने से बचाया जा सके।