फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   145 Covid positive today and two people died

कोरोना से दो की मौत, 145 संक्रमित मिले

Tue, 08 Sep 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
145 Covid positive today and two people died
कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हो गई है। जबकि सोमवार को 145 लोग संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5482 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि 157 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। जनपद में कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 3883 है। 2576 लोगों के नमूने लिए गए। जनपद में अब तक लिए गए नमूनों की संख्या एक लाख 12 हजार 792 हो गई है।
विज्ञापन

थाना सासनीगेट क्षेत्र के कृष्णाटोली निवासी 52 वर्षीय मरीज का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अशोकनगर निवासी 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की फिरीदाबाद के एक अस्पताल में हुई थी। दो दिन पहले संक्रमित पाए जाने पर मरीज को उपचार के लिए फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मृत्यु हुई है। चर्चा है कि वह भी कोरोना संक्रमित है। हालांकि, मौत की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि उन्हें फोन पर किसी ने सूचना दी है लेकिन अभी रिकार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में आज 145 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 60 युवा है। गोपी मिल कंपाउंड के 2, जेएनएमसी के 4, इंदिरानगर गली नंबर 10 के 4, रामबाग कॉलोनी के 2, जयगंज पीपलवाली गली के 4, मैरिस रोड के 2, घासीपुर के 4, सुरेंद्रनगर के 5, 100 कंट्रोल रूम के 2, स्वर्ण जयंती नगर एडीए कॉलोनी के 3, मधुवन विहार के 2, शिवराज नगर कश्यप कॉलोनी के 2, शास्त्रीनगर नौरंगाबाद के 2, दीनदयाल अस्पताल परिसर के 2 और रसलगंज वाल्मीकि बस्ती के 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed