फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ह दिंी प्रश्नपत्र वाट्सएप के जरिये हुआ था आउट

ह दिंी प्रश्नपत्र वाट्सएप के जरिये हुआ था आउट

Fri, 15 Feb 2019 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
ह दिंी प्रश्नपत्र वाट्सएप के जरिये हुआ था आउट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह की पाली में हुई 10वीं की हिंदी की परीक्षा का प्रश्नपत्र व्हाट्सएप के जरिये ‘आउट’ किया गया था। इस बात की जानकारी गुरुवार को डीआईओएस को तब हुई, जब उनको कुछ फोटो किसी ने प्राप्त कराए। उन फोटो में 10वीं के हिंदी के प्रश्नपत्र का भी एक फोटो था। जब फोटो की जांच करवाई तो पता चला कि प्रश्नपत्र मंगलवार को सुबह नौ बजकर दस मिनट पर अतरौली के आदर्श किसान इंटर कालेज मेमड़ी परीक्षा केंद्र से व्हाट्सएप नंबर 9568523362 से किसी को भेजा गया था।

इसकी प्रमाणिकता फोटो की इन्फोर्मेंशन के जरिए हुई । व्हाट्सएप नंबर देवेश आर्या का बताया जा रहा है। अमर उजाला इस नंबर पर बात की तो बताया कि उसे नहीं मालूम कैसे पेपर आउट हुआ है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर डीआईओएस ने तुरंत संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक व कंप्यूटर आपरेटर को हटाकर जांच एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी कुमार ने गुरुवार को मंगलवार की परीक्षा के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने तुरंत केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह व कंप्यूटर आपरेटर बबलू कुमार को हटा दिया। परीक्षा संपन्न कराने के लिए सूरजपाल को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है और उनके सहयोग के लिए प्रमेश गौतम को लगाया गया है।

इस प्रकरण की जांच अश्वनी कुमार पांडेय को सौंप दी है। जांच मिलते ही तुरंत अश्वनी कुमार पांडेय ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर मंगलवार को आयोजित परीक्षाओं के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।


इस संबंध में उन्होंने बताया कि जांच को देखते हुए कंप्यूटर आपरेटर व केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। रिकार्डिंग का परीक्षण किया गया है। जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। न ही किसी भी तरीके से कापियां लगाई गई हैं। जांच की जा रही है कि यह पेपर व्हाट्सएप पर कैसे पहुंचा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed