फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर और इगलास विधानसभा के वोटरों के सीमांकन को सर्वे शुरू

शहर और इगलास विधानसभा के वोटरों के सीमांकन को सर्वे शुरू

Sun, 08 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहर और इगलास विधानसभा के वोटरों के सीमांकन को सर्वे शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर एवं इगलास विधानसभा के वोटरों के सीमांकन के लिए सर्वे आरंभ हो गया है। विधानसभा चुनाव 2008 के परिसीमन के हिसाब से तहसीलदार कोल ने दोनों विधानसभाओं की सीमांकन की प्रारंभिक रिपोर्ट सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी है।

अब तहसील एवं नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर वोटरों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई हैं। वोटरों का रुख जानने के बाद नगर निगम, दोनों तहसील के अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर आम सहमति बनेगी। इसके बाद वोटरों के शिफ्टीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक शहर ने उठाया था मुद्दा
शहर विधानसभा और इगलास विधानसभा की सीमाओं के वोटरों को लेकर असमंजस की स्थिति का मुद्दा शहर विधायक संजीव राजा ने पिछले दिनों डीएम के समक्ष उठाया था। उनका कहना था कि शहर विधानसभा से लगभग सभी विधानसभाओं की सीमाएं मिलती हैं। ऐसे में शहर सीमा से सटे वोटरों के सामने चुनाव के दौरान असमंजस की स्थिति रहती है कि उन्हें वोट किसे और किस विधानसभा से करना है। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम ने सीमाओं के वोटरों का विधानसभावार चिन्हांकन के आदेश दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्र के वोटर हो सकते हैं प्रभावित
शहर विधानसभा के वार्ड संख्या 30, 32, 55, 57, 67 एवं 70 के भुजपुरा, शाहजमाल, हड्डी गोदाम, नीवरी मोड़ आदि।

इगलास एवं शहर विधानसभा के वोटरों के शिफ्टीकरण के लिए प्रारंभिक लेबल पर जांच करायी जा रही है। इसके लिए वर्ष 2008 में विधानसभा चुनावों के लिए हुए परिसीमन को आधार माना गया है। नगर निगम, तहसील एवं बीएलओ की टीम घर-घर जाकर वोटरों की राय ले रही हैं। इस प्रक्रिया में अभी लंबा समय लगेगा।
- सचिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed