{"_id":"5b11a9104f1c1bac6e8b5b0b","slug":"141527884048-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"01 तालानगरी में खोला जाय स्वास्\nथ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
01 तालानगरी में खोला जाय स्वास् थ्य केंद्र
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
औद्योगिक चेतना समिति ने तालानगरी में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में हजारों मजदूरों के काम करने तथा दुर्घटना की स्थिति में उपचार के साधन न होने की समस्या को देखते हुए यहां स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किये जाने तथा सुलभ शौचालय बनवाने की मांग डीएम से की है।
इस मामले में डीएम को ज्ञापन देते हुए समिति के कार्यकर्ताओं ने तालानगरी में कूड़ेदानों तथा नियमित सफाई की व्यवस्था किये जाने की मांग भी की।
समिति के अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, सचिव मुनेश पाल सिंह एवं युवा उद्यमी मनोज अग्रवाल बब्बू ने कहा कि तालानगरी में 500 से अधिक यूनिटों में हजारों श्रमिक कार्य करते हैं।
कार्य के दौरान श्रमिकों के साथ कोई अप्रिय दुर्घटना होती है तो तालानगरी में कोई भी स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। पीने के पानी की सुविधा नहीं है। पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाए जाएं, जिससे राहगीरों को पीने का पानी मिल सके।
विज्ञापन
बरसात के मौसम से पहले तालानगरी में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सोमना द्विवेदी, उपेंद्र पांडेय, मुनेशपाल सिंह, अजय अग्रवाल डब्बू, मनोज अग्रवाल बब्बू, अनुराग तिवारी, मुनेश बघेल, प्रमोद अग्रवाल, विशाल नंदन, राजेश दीक्षित, जितेंद्र यादव, अमित कुमार, छोटेभाई, राधेश्याम, योगेश गोयल, राजीव ब्रेड, मनोज माहेश्वरी, दुर्गेश गुप्ता, पीके शर्मा, राजा ठाकुर, गुलशन आदि उपस्थित थे।