फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... मगध एक्सप्रेस में नशे में दो यात्रियों ने किया हंगामा

अलीगढ़... मगध एक्सप्रेस में नशे में दो यात्रियों ने किया हंगामा

Sat, 11 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... मगध एक्सप्रेस में नशे में दो यात्रियों ने किया हंगामा
मगध एक्सप्रेस में नशे में दो यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस में गुुरुवार रात दो यात्रियों ने शराब के नशे में ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों से अभद्रता कर दी। खबर मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि दिल्ली से रवाना होते ही जनरल कोच में सवार संजय प्रताप निवासी लोचलक फु लवारी शरीफ पटना और सूरज निवासी दानपुर ने शराब पीना शुरू कर दिया। यात्रियों ने विरोध किया तो वह मान गए, लेकिन बाद में एक बार फि र उन्होंने शराब पी।
विज्ञापन


दूसरी बार अन्य यात्रियों द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने शराब के नशे में गालीगलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही ट्रेन स्क्वायड कोच में पहुंच गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन जब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकी तो स्कवायड ने दोनों आरोपियों को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया। दोनाें को रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां उन पर 1370-1370 रुपये का जुर्माना और कोर्ट चलने तक की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed