फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमडीएम में आलू।

एमडीएम में आलू।

Thu, 26 Oct 2017 09:02 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
एमडीएम में आलू।
हेडिंग
विज्ञापन

मिड डे मील में चार दिन अनिवार्य रूप से होगा आलू का उपयोग
शीतगृहों में रखे आलू की खपत बढ़ाने के लिए एमडीएम प्राधिकरण ने दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़।
शीतगृहों में भंडारित आलू का उपयोग अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों के मध्याह्न भोजन में होगा। एमडीएम प्राधिकरण के निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि सप्ताह में चार दिन एमडीएम में आलू को शामिल कराएं। इस निर्देश को बीएसए ने सभी बीईओ कोे अग्रसारित कर दिया है।

एमडीएम में आलू की खपत बढ़ाए जाने के निर्देश पिछले दिनों सीएम ने दिए थे। इसका मकसद यह भी था कि प्रदेश में काफी तादाद में आलू शीतगृहों में भंडारित है। शासन ने आदेश दिया तो एमडीएम प्राधिकरण ने डीएम व बीएसए से निर्देश का पालन करने को कहा। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार एमडीएम में निर्धारित मेन्यू में प्राथमिक परिषदीय स्कूल के प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन 50 ग्राम सब्जी और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र को 75 ग्राम सब्जी दी जाती है। इसमें मौसमी सब्जी अथवा हरी सब्जी देने का निर्देश है। मेन्यू के हिसाब से सोेमवार को सोयाबीन युक्त सब्जी एवं रोटी, बुधवार व शुक्रवार को तहरी और शनिवार को सोयाबीन युक्त सब्जी एवं चावल, सब्जी में आलू को पहले से ही दिया जाता है। अब प्राधिकरण के निदेशक ने आदेश दिया है कि एमडीएम मेें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को आलू को अनिवार्य रूप से शामिल कराया जाए।
विज्ञापन

वर्जन
आदेश मिल गया है। सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के हेडमास्टरों को आदेश दें कि एमडीएम में आलू को शामिल कराएं।
- धीरेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed