{"_id":"597ceb464f1c1b752c8b46f5","slug":"141501358918-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से नहीं आई शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से नहीं आई शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से नहीं आई शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत हरदुआगंज की मलिन बस्ती मोहल्ला अहीरपाड़ा में बन रहे स्वच्छ शौचालयों की दूसरी किस्त जारी न होने को लेकर महिलाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के मामले में चेयरमैन ने महिलाओं की बैठक बुलाई। इस मौके पर उन्होंने सभी महिलाओं को सफाई दी कि शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त पूरे प्रदेश में कहीं भी नहीं मिली है।
चेयरमैन राजेश यादव ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में सभी जगहों पर चार हजार रुपया लाभार्थियों को दिया गया है। दूसरी किस्त का पैसा तब मिलेगा, जब शौचालय निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। आप लोग किसी के बहकावे में नहीं आएं।
चुनाव निकट देखकर चुनाव लड़ने के इच्छुक कई विरोधी लोग बेवजह की अफवाहें फैलाकर आपको भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहें। आपके साथ किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होगा। उन्होंने महिलाओं से उनकी समस्याएं भी पूछीं और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी महिमा मिश्रा ने बताया कि शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद उसके फोटोग्राफ कराए जाएंगे और उन्हें शासन की साइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद यूटीलाइजेशन प्रमाणपत्र जारी होगा। इसके बाद शासन डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत सीधे लाभार्थी के खाते में शेष चार हजार रुपया भेज देगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थी।