{"_id":"595d44a14f1c1b9e308b4629","slug":"141499284641-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के सामने 32 जिपं सदस्यों की परेड की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के सामने 32 जिपं सदस्यों की परेड की तैयारी
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा के दो गुट आमने-सामने
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर अविश्वास प्रस्ताव की छाया अब तक खत्म नहीं हुई है, हालांकि पर्दे के पीछे से भाजपा का ही एक गुट जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू का समर्थन कर रहा है जबकि दूसरा गुट उनके खिलाफ हो चुका है। खिलाफत करने वाले गुट ने पहली बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे खारिज कर दिया गया है। अब यही गुट दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले अपने समर्थित सदस्यों की परेड सीएम योगी के समक्ष कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सीएम योगी से समय मांगा जा रहा है। समय मिलते ही ये गुट उनके समक्ष प्रस्तुत होगा। इस गुट का मानना है कि सीएम के सामने परेड कराने के बाद ही जिला प्रशासन उनको तवज्जो देगा।
इस गुट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति शिव नारायण शर्मा और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अजित गौड़ ने कहा कि उनके पास 32 सदस्यों का समर्थन मौजूद है। ये सदस्य हर जगह जाने को तैयार हैं, इसलिए अब पीछे हटने का सवाल नहीं है। हर हाल में अविश्वास प्रस्ताव आएगा और सफलता पूवर्क नये जिला पंचायत अध्यक्ष को कुर्सी पर बैठाया जाएगा। इसी गुट के जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट दिनेश सिंह लगातार ये कह रहे हैं कि सदस्य संख्या पूरी होने के बाद भी जिला प्रशासन उनके सही अविश्वास प्रस्ताव को अमान्य करार दे रहा है, जो विधि संगत नहीं है। ये भी मुद्दा है जिसको सीएम के सामने उठाना जरूरी हो गया है।