{"_id":"5946cc374f1c1b123b8b4692","slug":"141497812023-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बनेगे कई पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बनेगे कई पिकनिक स्पॉट
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में होंगे जगह जगह पिकनिक स्पॉट
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शेखा झील के अलावा सैर सपाटे के लिए पिकनिक स्पॉट ढूंढने वाले तालानगरी के वाशिंदों की मन की मुराद जल्द ही पूरी होगी। महानगर एवं उसके आसपास जल्द ही जगह-जगह पिकनिक स्पाट नजर आएंगे।
यहां लोगों को न केवल खुली हवा का आनंद मिलेगा, बल्कि छायादार, खुशबूदार, शोभादार पौधों के साथ हरी-हरी दूब में टहलने व पिकनिक मनाने का मौका भी मिलेगा।
शेड और बैंच रास्तों में थके हारे मुसाफिरों की थकान उतारने में साथ देंगे तो पानी आदि की सुविधा भी प्यास से चटकते गले को तर करने में मद्द करेगी।
प्रशासन ने हाल ही में अवैध अतिक्रमणों से मुक्त कराई गई कुछ भूमियों को उपवन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले की सभी तहसीलों से नवीन परती एवं बंजर भूमि मांगी गई है। अन्य तहसीलों को भी भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है।
कोल तहसील से मांगी चार हेक्टेयर भूमि
कोल तहसील को प्रदेश की अनूठी तहसील बनाने वाले एसडीएम कोल डा.पंकज वर्मा ने स्वीकार किया कि मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील प्रशासन से हाल ही में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि में से चार हेक्टेयर भूमि उपवन के रूप में विकसित करने के लिए मांगी है।
विज्ञापन
इस भूमि पर छायादार, खुशबूदार, फलदार, शोभादार पौधे लगाने के साथ यात्री शेड और बैंच बनाने की योजना है। शहर के आसपास के इलाके में विकसित होने वाले उपवनों में जाकर लोग पिकनिक मना सकेंगे तो सुबह के समय जाकर खुली व ताजा हवा का आनंद भी ले सकेंगे।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से होगी शुरुआत
जिले में एक जुलाई से चलने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से उपवन के विकसित करने की शुरूआत होगी। इसके लिए वन विभाग से पौधों की व्यवस्था करने को कहा गया है।