{"_id":"655a1b73c5d30bd7e60cc575","slug":"14-cases-of-beer-found-in-the-house-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मकान से मिली बीयर की 14 पेटी, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मकान से मिली बीयर की 14 पेटी, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 19 Nov 2023 07:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:58 PM IST
सार
18 नवंबर की रात्रि अवैध रूप से बेची जा रही बीयर की सूचना पर अलीगढ़ की पुलिस को साथ लेकर एक मकान पहुंचे। मकान से विभिन्न ब्रांडों की बीयर कैन की 14 पेटी बरामद हुईं।
विज्ञापन
बीयर पेटी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना हाईवे के पास एक मकान से मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने 14 पेटी बीयर बरामद की हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 नवंबर की रात्रि अवैध रूप से बेची जा रही बीयर की सूचना पर इलाका पुलिस को साथ लेकर एक मकान पहुंचे। मकान से विभिन्न ब्रांडों की बीयर कैन की 14 पेटी बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि बीयर को वहां बेचने के लिए रखा था। गभाना के वेदप्रकाश व अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन