फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   14.06 lakh animals to be vaccinated

पहली बार भेड़, बकरी को लगेगा खुरपका और मुंहपका का टीका

Sat, 13 Feb 2021 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
14.06 lakh animals to be vaccinated
आशीष निगम
विज्ञापन

खुरपका और मुंहपका बीमारी के प्रकोप से बचाने के लिए जिले के पशुओं का टीकाकरण मार्च में शुरू होगा। 45 दिन तक चलने वाले इस अभियान में खास बात ये है कि पहली बार छोटे पशुओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। जिसमें बकरी, भेड़ और सुअर भी शामिल किए जा रहे हैं। इस तरह से जिले में लगभग 14 लाख 6 हजार 539 पशुओं का टीकाकरण होगा। जिसमें 12 लाख 53 हजार 798 महिषवंशी और गोवंशी शामिल हैं।

गौर हो कि जिले में हाल के कुछ वर्षों से खुरपका और मुंहपका बीमारी का ज्यादा प्रकोप नहीं हुआ है। इसके बाद भी एहतियातन टीकाकरण कार्यक्रम हो रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि दो खुर वाले पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए प्रदेश में पहली बार बकरी, भेंड़ और सुअर को भी एफएमडी (फुट माउथ डिसीज यानी खुरपका मुंहपका) का टीका लगाया जाएगा। जिससे उनको भी इसके प्रकोप से बचाया जा सके। अभी तक केवल गाय और भैंस को ही इसका टीका लगाया जाता रहा है। प्रदेश सरकार ने मार्च से अप्रैल के बीच इस अभियान का पूरा कराने की तैयारी की है। ब्लाक स्तर पर तैयारियां शुरू हो रही हैं। पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव में पशुपालकों के बीच जागरूकता बढ़ा कर टीकाकरण पूरा कराएंगे। इसका लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल किया जाएगा। पशु पालन विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

इनका होगा टीकाकरण
1-महिषवंशी 942498
2-गोवंशी 311298
3-बकरी 136507
4-भेड़ 9974
5-सुअर 6262
कुल योग 1406539
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed