{"_id":"5bce3555bdec2269436b8e4f","slug":"131540240725-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय हड़ताल को कमर कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय हड़ताल को कमर कसी
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25 से 27 अक्तूबर तक होने जा रही तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी एवं शिक्षकों ने कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनरतले कमर कस ली है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला व ब्लाक स्तरीय टीमें गठित कर ली गई हैं। 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से पशु चिकित्सालय घोड़ा-सांड़घर तहसील कोल से बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया है।
यह निर्णय मंच की घोड़ा सांड़ घर में हुई बैठक में लिया गया। मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि बाइक रैली के दौरान सभी कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारियों को जागरूक कर हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हड़ताल के तीनों दिनों ब्लॉक तहसील एवं जिला स्तर पर गठित टीमें में अपनी-अपनी तहसील के कार्यालय एवं विद्यालयों में भ्रमण करते हुए 11.30 बजे कलेक्ट्रेट पर उपस्थित होकर धरना सभा करेंगी, जिसमें पूरे जनपद के शिक्षक कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में मंच के संरक्षक उदय राज सिंह, अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, संयोजक डॉक्टर नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कैलाश चंद शर्मा, राजेंद्र अत्री, राधेश्याम शर्मा, हृदेश भारद्वाज, दिनेश सिंह, उदयवीर सिंह, राजेश कटारा, अनुराग यादव, हरज्ञान सिंह, जितेंद्र सिंह, चेतन राज सिंह, विक्रम सिंह, अमित चौहान, राहुल चौधरी, आरिफ खान, किशन, पृथ्वी सिंह, मुकेश गहराना, मोहम्मद अहमद, तरुण दीक्षित, शिव कुमार सिंह, चतुर सिंह, प्रमोद सक्सेना, हुकम सिंह, रेशम पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।